26.5 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की मांग, आवागमन में बाधा न हो उत्पन्न रास्ता बंद होने पर मकानों के हजारों लोगों पर आवागमन का संकट हुआ खड़ा

बिलासपुर में निस्तारी रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड क्रमांक 43/55 क्षेत्र में कछवाहा खाटिक विकास समिति एवं स्थानीय निवासियों ने बताया कि वर्ष 2018 में बंधु मौर्य के छोटे भाई अशोक मौर्य से भूमि क्रय कर समुदायिक भवन सहित कई मकान बनाए गए, जहां लोग शांतिपूर्वक निवास कर रहे हैं।भूमि क्रय के समय वर्ष 2008 से ही निर्विवाद रूप से 25 फुट चौड़ा निस्तारी रास्ता उपयोग में आ रहा था, जिसे बंधु मौर्य ने अपने पुराने कॉम्प्लेक्स के अंदर से गुजरते हुए निःशर्त प्रदान किया था।

इस संदर्भ में 08 जुलाई 2008 को एक लिखित इकरारनामा भी निष्पादित किया गया था, जिसके आधार पर वर्षों से सभी केतागण और मोहल्लेवासी उसी मार्ग से आवागमन करते आ रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब जमीन विक्रेता अपने पुराने कॉम्प्लेक्स का नवीनीकरण करा रहा है और इसी दौरान वह उक्त 25 फुट चौड़े निस्तारी मार्ग को बंद करने की तैयारी में है। आरोप है कि रास्ते के हिस्से में निर्माण सामग्री जमा कराई जा रही है तथा अवैध रूप से गड्ढा खोदकर दीवार खड़ी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।निवासियों का कहना है कि यदि यह अवैध निर्माण पूरा हो गया तो पूरे मोहल्ले का एकमात्र निस्तारी रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाएगा, जिससे आने-जाने में गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी। मामले को लेकर लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निस्तारी मार्ग को सुरक्षित रखने की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles