
बिलासपुर :- तोरवा थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ। सीएसपी गगन कुमार की अगुवाई में दबिश देकर पुलिस ने 6 युवतियों और एक मैनेजर सहित 2 युवकों को पकड़ा।युवतियों में 2 पश्चिम बंगाल, 1 रायपुर और 3 स्थानीय शामिल हैं, जो मैनेजर गोल्डी राठौर के संपर्क में आकर इस धंधे में लगी थीं। पुलिस ने मैनेजर और मकान मालिक से भी सख्ती से पूछताछ की है।पुलिस ने युवतियों को हिदायत देकर उनके गृह जिलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू की है, जबकि मैनेजर और दोनों युवकों पर वैधानिक कार्रवाई जारी है।




