
बिलासपुर :- तोरवा थाना क्षेत्र के स्पा सेंटर में गुरुवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से यहां देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलते ही सीएसपी गगन कुमार ने टीम के साथ सेंटर पर छापा मारा।पुलिस ने मौके से 6 युवतियों को छुड़ाया और एक ग्राहक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सबसे बड़ी कार्रवाई सेंटर संचालक गोल्डी राठौर की गिरफ्तारी रही, जिसे हिरासत में लेकर देर रात तक पूछताछ की जाती रही।पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के तार शहर से बाहर तक फैले हो सकते हैं। जांच में कर्मचारियों और संचालक की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया है।फिलहाल पुलिस सभी सबूत इकट्ठा कर रही है,ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई मजबूत हो सके।गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर के दर्जनभर से ज्यादा स्पा सेंटरों पर पुलिस कार्रवाई कर चेतावनी दे चुकी है, लेकिन धंधा लगातार फल-फूल रहा है। सवाल उठता है कि आखिर इन सेंटरों को संरक्षण कहां से मिल रहा है और क्यों बार-बार कार्रवाई के बावजूद यह गैरकानूनी कारोबार थम नहीं रहा।जानकारी के मुताबिक गोल्डी राठौर की गिरफ्तारी से पूरे नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है। अधिकारी मान रहे हैं कि यह मामला केवल एक सेंटर तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर से बाहर तक फैले संगठित रैकेट का हिस्सा हो सकता है।




