Site icon Grand Gumber News

स्पोर्ट्स टीचर से जबरन पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार चाकू दिखाकर धमकाया

सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा में एक स्पोर्ट्स टीचर से जबरन पैसे मांगने और धमकाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नीरज पवार उर्फ शिकारी ने रास्ता रोककर शिक्षक से शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांगे, मना करने पर उसने चाकू दिखाकर धमकाया और उनकी स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी।घटना 3 जुलाई की शाम की है, जब पीड़ित विधेन्दु शुक्ला अपनी पत्नी के साथ शनिचरी बाजार सब्जी लेने जा रहे थे। उसी दौरान मोहल्ले का नीरज पवार गली में रास्ता रोककर गाली-गलौच करने लगा और पैसे की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ से मारपीट की, चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पीड़ित की स्कूटी को नुकसान पहुंचाया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश की। घेराबंदी कर आरोपी को जबड़ापारा स्थित उसके घर से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, साथ ही उसके कब्जे से चाकू भी जब्त किया गया। आरोपी को 4 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की गम्भीर धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

Exit mobile version