Site icon Grand Gumber News

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तर्ज पर बनाए पं. श्याम लाल चतुर्वेदी मार्ग में सही रखरखाव नहीं करने पर सूखे पेड़, 180 पेड़ों का किया था रोपण।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पदमश्री पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी रोड को स्मार्ट रोड बनाया गया है। यहां साफ सुथरी सड़क और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही सड़क बनाने के बाद यहां करीब 180 पौधे लगाए गए ताकि जब यह पेड़ बने तो शहर हरा भरा दिखे। लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा निगम के इंजीनियरों ने पौधे लगाने के बाद उन्हें बचाने के नाम पर फाइबर के पाइप लगा दिए। जब पौधे छोटे थे तब तो ठीक थे लेकिन बढ़ने के बाद अब वह सूखने लगे हैं।

इसकी वजह फाइबर के पाइप हैं क्योंकि इन पाइप की वजह से पेड़ों की जड़ और निचले हिस्सों में सही रूप से धूप और पानी नहीं मिल पा रहा है। स्मार्ट रूट पर वन विभाग की मदद से दोनों और 180 पौधे लगाए गए थे। इसमें से वर्तमान में सड़क के एक ओर 46 तो दूसरी ओर 53 पौधे अब पेड़ का आकार ले रहे हैं। वही 35 से ज्यादा पौधे सूख चुके हैं। जबकि कई जगह पर तो सिर्फ फाइबर के टूटे-फूटे पाइप ही बचे हैं। और अब यहां लोग अपनी गाड़ियां पार्क कर रहे हैं।

Exit mobile version