Site icon Grand Gumber News

स्मार्ट सिटी बिलासपुर के शनिचरी बाजार की बहाल, सड़क पर ही ठेले, कारे और रिक्शा का जमावड़ा।

स्मार्ट सिटी बिलासपुर का शनिचरी बाजार प्रयोगशाला बन गया है, यहां पर लाखों रुपए खर्च कर डिवाइडर बनाया गया था उसके बाद डिवाइडर के किनारे ही वाहन ठेले खड़े होने लगे, शिकायत के बाद निगम ने डिवाइडर तो हटा दिया लेकिन अब डिवाइडर की जगह पर बीचो-बीच फल ठेला ऑटो रिक्शा कार बड़े वाहन खड़े हो रहे हैं। जिसके चलते अब पहले से सड़क सकरी हो गई है। शाम को तो स्थिति और भी बददर हो जाती है, बेतरतीब यातायात के चलते आसपास के व्यापारी और आम जनता हलाकान है, विलासा चौक से मछली बाजार तक डिवाइडर बनाया गया था टूटने के बाद वह लोगों के लिए सिर दर्द बन गया हैं।

निगम और यातायात यहां केवल दिखावे के लिए कार्यवाही कर लौट जाता है, यहां सब्जी मछली का बडा बाजार लगता है, जिससे आसपास के व्यापारी, आम लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते सड़क के बीच वाहन खड़ी कर देते हैं, वही समान खाली करने और लोडिंग का काम भी सड़क के बीच होता हैं, यहां आए दिन जाम की समस्या से लोगों को गुजरना पड़ता है। व्यापारी और आम जनों ने निगम और यातायात अधिकारियों से बीच सड़क से वाहन हटाने मांग की है।

Exit mobile version