Site icon Grand Gumber News

स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत पूरे शहर का जीआईएस सर्वे, सभी प्रकार के टैक्स शहर के नागरिक अब घर बैंठे कर सकेंगे आनलाइन जमा।

नगर निगम के सभी प्रकार के टैक्स चाहें प्रापर्टी टैक्स हों या पानी का, कमर्शियल टैक्स सभी प्रकार के टैक्स शहर के नागरिक अब घर बैंठे आनलाइन जमा कर सकेंगे। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर नगर निगम जल्द ही आनलाइन सर्विस शुरू करने जा रही है। 15 अगस्त को आनलाइन सर्विस प्रारंभ करने की योजना है। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है, पोर्टल तैयार किया जा रहा है और करदाताओं की वास्तविक संख्या और अन्य जानकारी के लिए सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

इसके लिए निगम की टीम घरों तक पहुंच रही है। अभी तक नगर निगम से संबंधित टैक्स के भुगतान के लिए नगर निगम कार्यालय आना पड़ता था या आरआई से संपर्क करना पड़ता था, टैक्स वसूलने वाली कंपनी स्पायरों के कर्मचारी वसूली करते हैं। आनलाइन सर्विस शुरू होने से ना हीं कार्यालय के चक्कर लगाने होंगे और ना ही आरआई से संपर्क करना होगा। लोग घर बैंठे अपना टैक्स जमा कर सकेंगे। इस व्यवस्था के शुरू होने से पारदर्शिता भी आएगी किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी, नागरिको को सुविधा मिलेगी। स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत पूरे शहर का जीआईएस सर्वे किया गया है, जिसमें संपत्तियों समेत अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई गई है।

Exit mobile version