Site icon Grand Gumber News

स्मार्ट सिटी सौंदर्यीकरण में अभी भी सुपरवाइजिंग की कमी, इसी संदर्भ में कुछ महीने पहले ही बेजा कब्जा थोड़ा गया था।

कुछ महीनों पहले उसलापुर स्थित पेट्रोल पंप के आसपास बने बेजा कब्ज और अवैध निर्माण को निगम प्रशासन द्वारा तोड़ा गया था। इसका उद्देश्य था उस रास्ते में ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करना और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सौंदर्यीकरण के कार्य को आगे बढ़ना। निगम द्वारा बेजा कब्जा हटवाकर खाली की गई इस जगह में अब सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है लेकिन इस महत्वपूर्ण कार्य में भी सुपरवाइजिंग की कमी महसूस की जा रही है।

हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर चल रहे निर्माणकारियों का जायजा लिया तो मालूम चला कि इस कार्य की देखरेख के लिए मौके पर कोई भी इंजीनियर या निगम का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। सौंदर्यीकरण का सारा कार्य मजदूरों के भरोसे छोड़ दिया गया है।

Exit mobile version