

बिलासपुर :- सकरी में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्मृति वाटिका के उन्नयन और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने स्मृति वाटिका को फिर से आमजन की नियमित आवाजाही के लिए खोलने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया।मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) प्रभात मिश्रा ने बताया कि स्मृति वाटिका पहले लोगों के लिए खुली थी, लेकिन बीच में कुछ रुकावटों के कारण इसकी गतिविधियाँ धीमी पड़ गईं। पिछले वर्ष इस पर एक प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, मगर विभाग में नया वित्तीय सिस्टम लागू होने से भुगतान प्रक्रिया अटक गई और बजट सरेंडर करना पड़ा।उन्होंने कहा कि इस वर्ष नया प्रस्ताव फिर से तैयार कर भेजा जा रहा है, ताकि इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा सके। विधायक ने भी लगातार प्रयासों और मांग का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री से इसे प्राथमिकता देने का आग्रह किया।सीसीएफ प्रभात मिश्रा ने विश्वास जताया कि नए प्रस्ताव के स्वीकृत होने के बाद स्मृति वाटिका को न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का जीवंत प्रतीक बनाया जाएगा, बल्कि इसे लोगों के लिए एक आकर्षक और सुरक्षित गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा।




