Site icon Grand Gumber News

स्वच्छता पखवाड़ा: मंजूरपहरी में जनभागीदारी से समेकित लोकसंपर्क कार्यक्रम स्वच्छता, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों से जागरूकता का संदेश

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, बिलासपुर द्वारा बिल्हा विकासखंड के आदिवासी आदर्श ग्राम मंजूरपहरी में एक दिवसीय समेकित लोकसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना रहा, जिसमें ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों, शिक्षकों तथा खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी रही।

कार्यक्रम में स्वच्छता पर संवाद, प्रश्नमंच, रंगोली व कबड्डी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से संदेश दिया गया। ग्रामवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधों का वितरण किया गया। वक्ताओं ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण पर जोर दिया।

Exit mobile version