Site icon Grand Gumber News

स्वच्छ गणेश पंडाल प्रतियोगिता में एकता गणेश उत्सव का शानदार प्रदर्शन

बिलासपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छ गणेशोत्सव पंडाल प्रतियोगिता के नतीजे घोषित कर दिए गए। इस प्रतियोगिता में मां महामाया गणेशोत्सव समिति, सरकंडा ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान भारतीय नगर की एकता गणेशोत्सव समिति को मिला एकता गणेश उत्सव के समिति बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुरस्कार समझ में शामिल हुए और अगली बार दूसरे से पहले स्थान पर आने की बात कही।

जबकि तीसरे स्थान पर क्रमांक 7 का पंडाल चुना गया। नगर निगम की स्वच्छता टीम ने शहर के विभिन्न पंडालों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया। इन्हीं आधारों पर विजेताओं का चयन किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे। नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था को प्रोत्साहित करना है। निगम प्रशासन का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से आयोजक समितियों और आमजन दोनों में साफ-सफाई के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढेगी।

Exit mobile version