Site icon Grand Gumber News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर एसपी कार्यालय में एसपी रजनीश सिंह ने किया ध्वजारोहण।

लगभग 200 सालो की परतंत्रता के बाद 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी के जश्न का उत्साह साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर पारंपरिक रूप से बिलासपुर एसपी कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। यहां कार्यालय कर्मचारी की उपस्थिति में एसपी रजनेश सिंह ने भारत की आन बान शान तिरंगा को फहराकर उसे सलामी दी। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ अपने देश प्रेम का इजहार किया। इस अवसर पर एसपी रजनेश सिंह ने राष्ट्र भक्ति को सर्वोपरि बताते हुए पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों के पूरे निष्ठा के साथ निर्वहन की उम्मीद जताई।

Exit mobile version