Site icon Grand Gumber News

स्वतंत्रता दिवस पर सिविल लाइन थाने के बाहर बवाल बिजली कनेक्शन विवाद में दो पक्षों की भिड़ंत, 7 गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस की सुबह बिलासपुर के सिविल लाइन थाना परिसर के बाहर उस समय हंगामा मच गया जब पुरानी रंजिश और बिजली कनेक्शन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।घटना उस वक्त हुई जब पास के पुलिस ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह चल रहा था। अचानक हुए झगड़े ने थाने के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया।एक पक्ष का आरोप था कि पुलिस सिर्फ विपक्ष की शिकायत दर्ज कर रही है और उनकी रिपोर्ट लेने से मना कर रही है। नाराज लोगों ने घायल युवक को सड़क पर लिटाकर वहीं धरना शुरू कर दिया, जिससे थाने के सामने यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई।सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क से हटाया।पुलिस का कहना है कि विवाद में शामिल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होगी। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस जैसे मौके पर इस तरह की घटना ने शहर में तनाव का माहौल पैदा कर दिया।थाना सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, विवाद मिशन कंपाउंड इलाके में बिजली कनेक्शन को लेकर लंबे समय से चल रहा था। 15 अगस्त को दोनों पक्षों में पहले बहसबाजी हुई और फिर झगड़े की स्थिति बनी।पहले भी इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कर दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की समझाइश दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिर से अशांति फैलाने और संज्ञेय अपराध की स्थिति निर्मित की।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों मिथलेश सेनरी , नतीन सिंह , शहिद हुसैन प्रयाश सहिस , दिलीप धृतलहरे, रोहन धृतलहरे और रोहित धृतलहरे को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सभी को कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। बिलासपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों और अशांति फैलाने वालों पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version