Site icon Grand Gumber News

स्वदेशी जागरण मंच की कार्यशाला और विचार वर्ग का हुआ आयोजन, अभियोजन रोजगार और स्वरोजगार को लेकर बनाई जाएगी रूपरेखा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच और स्वालंबी भारत अभियान के तत्त्वाधान में युवा स्वालंबन की दृष्टि से दो दिवसीय विचार वर्ग और कार्यशाला तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम भवन में आयोजित की जा।रही है।

स्वदेशी जागरण मंच देशी उत्पादों को बढ़ावा देने 1991 से आर्थिक क्षेत्र में कार्य कर रही है और वर्तमान में स्वालंबी भारत अभियान रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में पूरे भारतवर्ष में कार्य कर रही है इस कार्य को गति देने के उद्देश्य से विश्व वर्ग लगाया जा रहा है

लिहाजा इस दो दिवस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव क्रीडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, उपस्थित रहे तो वही मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के सहसंगठनात्मक महामंत्री सतीश कुमार भी इस दौरान मौजूद रहकर स्वदेशी वस्तुओं के लाभ के संबंध में जानकारी दी दो दिवसीय इस कार्यशाला में स्वदेशी वस्तुओं को लेकर गहन विचार विमर्श होगा

और आने वाले समय में स्वदेशी उत्पाद को किस तरह से बढ़ाया जाए और रोजगार के सृजन उत्पन्न किया जाए इस पर उपस्थित लोगों को जानकारी दी जाएगी इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने भी स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए शासन के द्वारा हर संभव प्रयास करने की बात कही गई तो वहीं उपस्थित लोगों ने भी स्वदेशी वस्तुओं पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने का संकल्प भी लिया।

Exit mobile version