Site icon Grand Gumber News

स्वरोजगार मेले में युवाओं का उत्साह, योजनाओं से मिली नई दिशा विधायक अमर अग्रवाल ने कहा रोजगार चुनौती,उद्यमिता समाधान

पं. देवकीनंदन दीक्षित ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देना और उनके प्रश्नों का समाधान करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मेले में विशेषज्ञों ने वित्त, जीएसटी, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग, बैंक ऋण और स्टार्टअप से जुड़ी जानकारी साझा की। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आईटीबीआई के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और उद्यमियों ने मार्गदर्शन दिया। लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Exit mobile version