Site icon Grand Gumber News

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में लॉटरी प्रक्रिया के बाद अब प्रवेश प्रक्रिया शुरू

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में लॉटरी प्रक्रिया के बाद अब प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिन छात्रों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे थे उनसे अब दस्तावेज मंगाये जा रहे है जिसमें आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, अंक सूची और टीसी शामिल है, दस्तावेज जमा करने उन्हें 10 दिन का समय दिया जा रहा है, इसके बाद भी जमा नहीं करने पर वेटिंग सूची से छात्रों का चयन किया जाएगा।

गवर्नमेंट स्कूल की प्रचार्य ने बताया कि सभी अभिभावकों को फोन करके दस्तावेज जमा करने कहा जा रहा है, इसके बाद भी उन्हें 10 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। नए सत्र की शुरुआत 18 जून से होनी है, उसके बावजूद भी दस्तावेज जमा नहीं होने पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। गौरतलब है 16 से 18 मई तक लॉटरी प्रक्रिया के तहत नाम निकल गए थे, जिले में 34 स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में चली थी, जिसमें सीट से ज्यादा आवेदन मिले थे।

Exit mobile version