Site icon Grand Gumber News

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के अभाव सहित तमाम अव्यवस्थाओं की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तिफरा रहवासी, सौंपा ज्ञापन।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के अभाव सहित तमाम अव्यवस्थाओं की शिकायत थम नहीं रही है। मंगलवार को तिफ़रा स्कूल के खिलाफ शिकायत लेकर पालक कलेक्ट्रेट पहुंचे, कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर अपनी पीड़ा बताई है, राज्य सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ किया गया था जिसमें पूर्व से ही अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करने हेतु शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। साथ ही साथ बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त भवन की व्यवस्था भी नही हो पाई, एक ही कमरे में 2 से 3 कक्षा के बच्चों को बैठाया जा रहा था जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई सुचारू रूप से नही हो सकी थी तथा सत्र के अंतिम समय तक न तो शिक्षकों की व्यवस्था हो सकी न ही नए भवन की।

आश्वाशन मिला था कि अगले सत्र के प्रारंभ में नया भवन तथा शिक्षकों की कमी पूर्ण कर ली जाएगी। उनका कहना है नया शैक्षणिक सत्र 26 जून से प्रारंभ हो चुका है तथा सभी स्कूलों में पढ़ाई लिखाई भी प्रारंभ हो चुकी है लेकिन अभी तक नए शिक्षकों की व्यवस्था नही हुई है। ऐसी स्थिति में पालक गण बच्चों की शिक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं कि कहीं पिछले सत्र की भांति यह सत्र भी पर्याप्त भवन तथा शिक्षक विहीन न निकल जाए।

Exit mobile version