Site icon Grand Gumber News

स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को 5 दिन और बढ़ाया।

स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। 10 अप्रैल से 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन की तारीख निर्धारित थी। पहली से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। 30 अप्रैल को अधिकांश स्कूलों में परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं, जिसके चलते स्कूलों में रिक्त 9वी से 12वीं तक की कक्षाओं की सीटों पर आवेदन कम मिले हैं।

अब ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को 5 दिन और बढ़ा दिया गया है। छात्र-छात्राये अब 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 11 से 15 मई के बीच दस्तावेज की जांच होगी। इसी दौरान सीट से ज्यादा आवेदन मिलने वाली कक्षाओं में लॉटरी से प्रवेश मिलेगा । कम आवेदन आने वाली कक्षाओं में छात्रों को सीधे प्रवेश मिलेगा। इसके लिए दस्तावेज पत्र होने जरूरी है। जिले में 34 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित है। सभी स्कूलों के लिए 7033 आवेदन मिले हैं।

Exit mobile version