Site icon Grand Gumber News

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी की तीन दिवसीय दीक्षा संगोष्ठी का शुभारंभ

स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का तीन दिवसीय दर्शन दीक्षा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। अशोक वाटिका बिरकोना रोड में तीन दिनों तक अपने भक्तों को दर्शन लाभ दें रहे हैं। सोमवार को पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी, के द्वारा सुबह रेलवे स्टेशन में स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का स्वागत भजन गा कर किया गया। पहले दिन अशोक वाटिका अशोक नगर, बिरकोना रोड में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज दर्शन दीक्षा एवं संगोष्ठी हुई जिसका लाभ शहर वासियों ने लिया,तीन दिनों तक लोगो को प्रवचन का लाभ मिलेगा। सोमवार को प्रातःअंबिकापुर से रेल मार्ग से वे उसलापुर स्टेशन पहुंचें।

दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज दर्शन,दीक्षा एवं संगोष्ठी में भक्तों को प्रवचन दिये,उसमे प्रश्न उत्तर कार्यक्रम में अनुयायियों ने प्रश्नों के जरिए जिज्ञासा का निदान पाया। । सुदर्शन संस्थान के प्रभारी ने बताया महाराज जी 1 अक्टूबर को दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक दर्शन दीक्षा एवं हिंदू राष्ट्र पर भक्त जनों को संबोधन देंगे। 2 अक्टूबर बुधवार को दर्शन दीक्षा एवं हिंदू राष्ट्र पर संगोष्ठी में भाग लेने के बाद शाम के समय आरती के बाद यहां से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे ।

Exit mobile version