Site icon Grand Gumber News

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत डोर टू डोर किये जा रहे सर्वे का जायजा लेने के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत डोर टू डोर किये जा रहे सर्वे का जायजा लेने के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकंडा के खमतराई में घर घर सर्वे किया जा रहा है। जहां भी उल्टी दस्त के मरीज पाए जा रहे है, वहां लोगों को दवा वितरित की जा रही है।

गुरुवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने सर्वे स्थल का जायजा लिया इसके बाद वे औचक निरीक्षण के लिए सीएमएचओ कार्यालय भी पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारी, कर्मचारी और डॉक्टरों के प्रति कड़ी कार्यवाही करने सीएमएचओ को निर्देश दिए। वहीं सीएमएचओ को कार्यवाही की रिपोर्ट भी उन्हें देने को आदेशित किया।

सीएमएचओ ने बताया कि कलेक्टर ने कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। वहीं टीबी की दवा नही मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और जल्द से जल्द टीबी की दवाइयां उपलब्ध कराने निर्देश दिए है, साथ ही अनुपस्थित रहने वाले गैर जिम्मेदार कर्मचारियों को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने की बात कही है। इस पर प्रभारी जिला मीडिया अधिकारी शेख नौसाद, लेखापाल संजय शर्मा, जूनियर ऑडिटर संजय मिश्रा, प्रभारी जावक शाखा चित्रलेखा पांडे और कर्मचारी मौली जैकब, संदीप तिवारी, महेंद्र साहू को नोटिस जारी किया जा रहा है। जिनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

शासन प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और सुविधाजनक करने पर लगातार जोर दे रहे हैं इसी कड़ी में वे सिम्स के बाद अब जिला स्वास्थ्य महकमे की ओर भी ध्यान दे रहे है। इसी तारतम्य में उन्होंने सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण किया और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति सख्ती से कार्यवाही करने सीएमएचओ को दिशा निर्देश दिए।

Exit mobile version