Site icon Grand Gumber News

स्वास्थ्य विभाग के अनदेखी में बिना डिग्री और मान्यता प्राप्त झोलाछाप डॉक्टर बेफिक्र होकर चला रहे अपना दुकान।

झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही के चलते ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र में कई जाने जा चुकी है, इस पर कडाई बढ़ाते हुए स्वास्थ्य विभाग अब जाकर जगा है और जांच टीम गठित कार्यवाही कर रहा है। इसी तारतमय में ज़ी न्यूज़ की टीम भी शहर से लगे क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की पड़ताल कर रही है, इसी कड़ी में चुचुहियापारा के तेजस क्लीनिक में एमबीबीएस डिग्री लगा बोर्ड दिखा, यहां जाकर पता चला की यहां लोगों का इलाज कर रहे व्यक्ति के पास ना हीं एमबीबीएस की डिग्री थी और ना ही कोई वैध प्रमाण पत्र था, जब इनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा मोबाइल में है।

मोबाइल में दिखाने कहा गया तो तरह-तरह के बहाने बनाने लगा, इससे साफ जाहिर है कि उनके पास कोई चिकित्सकीय प्रमाण पत्र नहीं है, स्वास्थ्य विभाग को इस ओर भी ध्यान देते हुए जांच करनी चाहिए, कई ऐसे क्लीनिक है जहां एमबीबीएस की डिग्री वाली बोर्ड लगी होती है लेकिन वास्तव में उनके पास कोई डिग्री नहीं होती। केवल लोगों को धोखा देने बोर्ड लगाए जाते हैं।

Exit mobile version