Site icon Grand Gumber News

स्वास्थ्य विभाग द्वारा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से “मोतियाबिन्द मुक्त बिलासपुर” के लिए जिले में चलाया जाएगा अभियान।

कलेक्टर अवनीश शरण ने ऐसे रोगियों का विस्तृत सर्वे कर एक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मोतियाबिन्द मुक्त बिलासपुर के लिए जिले में अभियान चलाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान चलेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने ऐसे रोगियों का विस्तृत सर्वे कर एक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य विभाग के काम-काज की समीक्षा करते हुए इसकी तैयारी शुरू कर देने को कहा है।

उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि का भुगतान आचार संहिता समाप्त होने के पन्द्रह दिन के भीतर करने को भी कहा है। योजना के अंतर्गत राशि का आवंटन प्राप्त हो चुका है। स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में लापरवाही बरतने पर सीजीएमएससी के ईई एवं सब इंजीनियर को शो कॉज नोटिस जारी के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।

Exit mobile version