Site icon Grand Gumber News

स्वीकृत नक्शे के विपरीत या बिना अनुमति किए गए निर्माण नगर निगम अधिकारी – “पहले नोटिस दिया जाता है

नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दयालबंद क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास नक्शे के विपरीत निर्माण किए जाने पर विजय पटेल की दुकान को सील कर दिया गया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पाया गया कि निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं है और नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसके बाद नियमानुसार दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई।वहीं दूसरी कार्रवाई गुरूनानक चौक के आगे पेट्रोल पंप के सामने की गई, जहां बिना अनुमति के निर्माण किया गया था। इस मामले में शेख गुलाम और प्राची मोटवानी की दुकानों को सील किया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित पक्षों को पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में निर्माण को वैध नहीं कराया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई करनी पड़ी।नगर निगम का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा और नियोजित विकास को ध्यान में रखते हुए अवैध निर्माण पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। आगे भी ऐसे निर्माणों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Exit mobile version