38.3 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

स्व. डिसूजा टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में महाकाल इलेवन विजेता

स्व. डिसूजा टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में महाकाल इलेवन विजेता

बिलासपुर। स्व. पीसी डिसूजा टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मुकाबला रेलवे के आरटीएस ग्राउंड खेला गया। प्रतियोगिता एमएनसीसी बनाम महाकाल इलेवन के बीच खेला गया। इसमें एमएनसीसी की टीम 92 रन ही बना सकी। वहीं महाकाल की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से पूरा कर मैच जीत लिया। आयोजक सुशांत सिंह और साविओ डिसूजा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमएनसीसी की टीम 92 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें शुभम ने 30 रनों का योगदान दिया। बॉलिंग करते हुए अमित मिश्रा ने शानदार 4 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल की टीम ने 93 रन बनाकर जीत हासिल की। जिसमें अमन यादव ने 40 और अवि पंजमानी 30 रन बनाए। इस तरह महाकाल की टीम ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच अमन यादव रहे। मैन ऑफ सीरीज का खिताब मानस अग्निहोत्री को मिला। बेस्ट बैट्समैन अमन एवं बेस्ट बॉलर का खिताब अमित मिश्रा को दिया गया। विजेता टीम को 21000 नकद पुरस्कार दीपक अग्रवाल द्वारा दिया गया। उप विजेता का खिताब प्रकाश निर्मलकर द्वारा 11000 नकद दिया गया। सीरीज का 3000 नकद दिनेश सुरवंशी की तरफ से दिया गया। पहली और दूसरी ट्रॉफी अबीर बोले की ओर से दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles