Site icon Grand Gumber News

हजरत सैय्यद मदार शाह बाबा पुलिस लाइन के सालाना उर्स का आगाज गुरुवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ हुआ।

हजरत सैय्यद मदार शाह बाबा पुलिस लाइन के सालाना उर्स का आगाज गुरुवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ हुआ। हर साल की तरह इस साल भी पुलिस लाइन स्थित हजरत बाबा मदार साह जी का सालाना उर्स पाक धूमधाम से मनाया जाएगा।बाबा साहब के उर्स पाक की शुरुआत गुरुवार 16 मई से हो गई है। जो आगामी 17, 18, 19 मई तक चलेगी। यहां जायरीनों और मुरादियों द्वारा धूमधाम से धूमल, ढोल तासे के साथ संदल चादर निकालकर दरगाह शरीफ में बाबा साहब को पेश किया जायगा।

इसके साथ ही यहां शानदार कव्वाली की भी प्रस्तुति मशहूर कव्वालों द्वारा दी जाएगी। चुकी सालाना उर्स पाक का गुरुवार 16 मई को पहला दिन है इसलिए यहां लगने वाले फूल चादर और प्रसाद यानी कि तबर्रुक और अन्य खरीदारी की दुकानों की तैयारी जोरों पर देखी जा रही है। कमेटी के लोगों और खादिम ने बताया कि 16 मई से शुरू हुए हजरत बाबा मदार शाह जी के उर्स का समापन 19 मई की सुबह कूल के फातिहा के साथ की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता भी लागू है। जिसका कमेटी के द्वारा पालन करते हुए 73वां उर्स पाक का आयोजन किया जा रहा है।

Exit mobile version