Site icon Grand Gumber News

हटरी चौके के पास एक शराबी व्यक्ति ने अपनी पत्नी से झगड़ा करके खुद के ही घर को आग लगा दी।

हटरी चौक क्षेत्र में रविवार की शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब क्षेत्रवासियों को पता चला कि क्षेत्र के ही शराबी व्यक्ति ने अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर मे आग लगा दी है। पूरी घटना थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है जहां रविवार की दोपहर हटरी चौक निवासी शराबी सूरज देवांगन ने अपनी पत्नी से झगड़ा करते हुए नशे के झोंक में अपने ही घर में आग लगा लिया। जैसे-जैसे समय बीतता गया आग विकराल रूप लेता गया।

जब क्षेत्र वासियों ने सूरज देवांगन के घर से आग की लपटे और धुआं निकलते देखा तो सभी घबरा गए कि कहीं यह आग उनकी घरों को भी अपने चपेट में ना लेले, वहीं क्षेत्रवासियों ने इसकी जानकारी मौके से कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई जहां घटनास्थल पर पहुंचकर एक बड़ी और एक छोटी फायर ब्रिगेड काफी मशक्कतों के बाद शाम तक आग पर पूरी तरह से काबू पा सकी।

आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले सूरज देवांगन के भाई दीपक देवांगन ने बताया कि सूरज का उसकी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था शायद यही वजह रही की सूरज ने नशे की हालत में रविवार की दोपहर घर पहुंच कर अपनी पत्नी से झगड़ा करते हुए उसे घर से भगा दिया और घर में आग लगा दिया। आगजनी की घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने सूरज देवांगन को गिरफ्तार कर थाने लेकर चली गयी है। आगजनी की घटना से सूरज के घर के ऊपर माले का छत और घर में रखे सामान जलकर खाक हो गए हैं। गनीमत थी कि आग के फैलने से पहले ही जागरूक क्षेत्र वासियों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी, अन्यथा यहां एक बड़ी घटना घट जाती।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version