Site icon Grand Gumber News

हटरी चौक स्थित सरकारी जमीन में अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्यवाही।

बिलासपुर नगर निगम की टीम ने हटरी चौक के पास सरकारी जमीन पर बनाये जा रहे बाउंड्री वालों को तोड़ दिया है। निगम के मुताबिक के जी पाठक का क्षेत्र में घर है बगल में खाली जमीन और सड़क है, इसी पर बिना अनुमति कब्जा करते हुए निर्माण किया जा रहा था, इससे सड़क सकरी हो रही थी। मोहल्ले के लोगों ने इस बारे में अधिकारियों से शिकायत की थी, निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू की तो कब्जाधारी ने विरोध किया, निगम द्वारा दस्तावेज मांगने पर पेश नहीं किया जा सका तो अतिक्रमण दस्ते ने कार्यवाही पूरी की। अधिकारियों के मुताबिक मोहल्ले में एक स्कूल है इस बाउंड्री के बनने से रास्ता ब्लॉक हो रहा था। बच्चे परेशान हो रहे थे और उन्हें घूम कर जाना पड़ रहा था, मामले की शिकायत नगर निगम प्रशासन से की गई थी उसके बाद निगम के अफसर ने कार्यवाही की।

Exit mobile version