24.3 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

हत्या का फरार आरोपी बिहार से दबोचा तकनीकी ट्रैकिंग से पुलिस की सफलता, कोर्ट में किया जाएगा पेश

सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी आकाश शर्मा को बिहार के मुंगेर जिले से गिरफ्तार किया है। 12 अक्टूबर को सब्जी मंडी के पास शराब पिलाने की बात पर विवाद हुआ था, जिसके दौरान आकाश शर्मा, साहिल साहू और एक नाबालिग ने किशन उर्फ खोख्सा और साहिल सोनकर पर लकड़ी के डंडे से हमला किया था। इस हमले में घायल साहिल सोनकर की मौत हो गई थी।मुख्य आरोपी साहिल साहू की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि आकाश लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहा था।तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने बिहार में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा, एक्टिवा और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles