Site icon Grand Gumber News

हथौड़े और पेचकश की मदद से एटीएम को तोड़कर रुपए निकालने की कोशिश करने वाला योगेंद्र गोड़ गिरफ्तार।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को रात लगभग 3:00 बजे जरहा गांव बस स्टैंड के पास एक आदमी भागता नजर आया। पुलिस को देखकर भाग रहे आदमी को शक होने पर दौड़ कर पकड़ा गया तो वह मुंगेली मल्हाह पारा निवासी योगेंद्र गोड़ निकला। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वह बस स्टैंड के पास स्थित एटीएम को हथौड़े और पेचकश की मदद से तोड़कर रुपए निकालने का प्रयास कर रहा था लेकिन इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पहुंच जाने से वह भागने लगा और पकड़ा गया।

पुलिस को यह भी जानकारी हुई कि योगेंद्र गोड़ ने एटीएम में चोरी करने की नीयत से पहले तो जरहा गांव से एक मोटरसाइकिल चोरी की और फिर उसी पर सवार होकर बस स्टैंड स्थित एटीएम पहुंचा, जहां हथौड़े और पेचकश की मदद से एटीएम को तोड़कर रुपए निकालने की कोशिश कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो पाया। पुलिस के हत्थे चढ़े योगेंद्र गोड़ के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version