Site icon Grand Gumber News

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बिलासपुर के सभी हनुमान मंदिरों में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित, कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ।

मंगलवार को राम भक्त हनुमान की जयंती है। इस अवसर पर बिलासपुर के हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ और हवन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्त हवन करने और सुंदर पाठ करने हनुमान मंदिर पहुंच रहे हैं। शाम से प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम शुरू हो गया जो तीन दिन तक चलेगा। हनुमान मंदिरों में भजन शुरू हो गया है। अखंड पाठ किया जा रहा है। सभी हनुमान भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं और सभी हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी में लगे हुए है।

बिलासपुर में हनुमान जी के जन्मोत्सव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। शहर के सभी हनुमान मंदिरों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी में हनुमान भक्त लग चुके हैं। भव्य भोग वितरण की तैयारी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि लगातार तीन दिन तक यह कार्यक्रम चलता रहेगा। हनुमान मंदिरों में रंगाई पुताई का काम पूरा हो गया है। शहर में हर तरफ हनुमान जन्मोत्सव की भव्य तैयारी नजर आ रही है। चारो ओर हनुमान जी के झंडे से शहर को सजा दिया गया है।

Exit mobile version