Site icon Grand Gumber News

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर धर्म जागृति मंच की बड़ी तैयारी बिलासपुर में बढ़ा जनउत्साह, भव्य शोभायात्रा की तैयारी तेज

बिलासपुर में धर्म जागृति मंच ने हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सिंधु भवन, तोरवा में आयोजित पहली बैठक में सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी वर्ग के लोग शामिल हुए।बैठक में आयोजन को भव्य बनाने की रणनीति बनाई गई। मंच ने कहा कि इस बार पूरे शहर में बड़े स्तर पर आयोजन कर सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिससे लोगों में उत्साह का माहौल है।तैयारियों के लिए दूसरी बैठक 29 मार्च को हरदेवलाल मंदिर में होगी। मंच ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की है।

Exit mobile version