Site icon Grand Gumber News

हनुमान जन्मोत्सव पर तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हनुमान भक्त…

12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी बिलासपुर शहर में जोरों शोरों से चल रही है। जन्मोत्सव के एक दिन पहले सभी मंदिर प्रांगण में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही हर मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी तरह हनुमान मंदिर सेवा समिति तिलक नगर बिलासपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर तिलक नगर हनुमान मंदिर में चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पहले दिन शनिवार को प्रातः 5:30 बजे दुग्धाभिषेक 7:30 बजे श्रृंगार आरती एव 10 से 2:00 बजे तक भंडारा वितरण रखा गया है। फिर शाम 4:00 बजे सुंदरकांड और 7:30 बजे महाआरती व छप्पन भोग का आयोजन किया गया है। इसी तरह दूसरे दिन रविवार को आरती कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। तीसरे दिन सोमवार को आरती प्रसाद वितरण के साथ रात्रि 9:00 बजे हनुमान सहस्त्रनाम के साथ सामूहिक हवन किया जाएगा। अंतिम दिन आरती के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस तरह चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की रुकावट ना आये। इसके लिए समिति ने 100 से ज्यादा सदस्य निर्धारित किए हैं। ताकि वह श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चला सके। इसके साथ-साथ ही पुलिस बल भी मंदिर परिषद में तैनात रहेगी। हनुमान मंदिर सेवा समिति तिलक नगर द्वारा हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु इस आयोजन का हिस्सा बने पहुंचते हैं।

Exit mobile version