Site icon Grand Gumber News

हनुमान जयंती रैली विवाद में 6 बदमाशों पर कार्रवाईकोतवाली पुलिस सख्त मारपीट के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हनुमान जयंती रैली के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने त्वरित कदम उठाए। गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत पाण्डेय, अमन उर्फ डिंपल, आयुष खटीक, चंदन खटीक, अभिषेक उर्फ अभी खटीक और रितीक खटीक शामिल हैं।पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। इसके साथ ही कोतवाली क्षेत्र के अन्य गुंडा-बदमाशों को भी थाने बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई है, ताकि भविष्य में शांति व्यवस्था भंग न हो।

Exit mobile version