
धार्मिक आस्था वाले भारत देश में पूजा अनुष्ठान को बेहद ही शुभ माना गया है यही वजह है कि यहां त्योहारों को जहां खुशी और उमंग के बीच मनाया जाता है तो वहीं मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा भी समूह में एकत्रित होकर खुशियों के बीच स्थापित किया जाता है इसी कड़ी में शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 62 सरकंडा गली नंबर 3 के पास हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की गई इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्ड वासी मौजूद थे

जिनके बीच वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और पूजन कार्य संपन्न कराया गया बताया जा रहा है कि कुछ वर्षों पहले यहां वाहनों की दुखद मृत्यु हुई थी जिसके बाद मोहल्ले वासियों और वार्ड पार्षद के सहयोग से इस मंदिर को पूर्ण किया गया और यहां हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई जिसकी प्राण प्रतिष्ठा आज यहां संपन्न हुई है इस मौके पर सभी वार्ड वासियों को भोग भंडारे का वितरण भी किया गया।




