38.3 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

हमर पेड़ हमर जिम्मेदारी अभियान,युवा कर रहे वृक्षों को अवैध बैनर-पोस्टर से मुक्त,मानवता संस्था की पहल, पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश

शहर में हमर पेड़ हमर जिम्मेदारी अभियान के तहत युवाओं ने वृक्ष बचाओ की मुहिम छेड़ दी है। ये युवा अपने स्तर पर पेड़ों पर लगे अवैध बैनर-पोस्टर और विज्ञापन हटाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। उनका कहना है कि पेड़ों को बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और हम सब मिलकर ही अपने शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बना सकते हैं।युवाओं ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर पेड़ों में कीलें ठोककर बैनर, पोस्टर और विज्ञापन लगाए गए हैं, जो पेड़ों को गंभीर नुकसान पहुँचाते हैं।

वन अधिनियम के तहत यह पूरी तरह अवैध है और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान है। पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण ने भी अपने कार्यकाल में इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश दिए थे और ऐसे मामलों पर कार्रवाई की बात कही थी।हालांकि प्रशासन की सख्ती धीरे-धीरे कम हो गई, लेकिन अब मानवता संस्था ने इस पहल को आगे बढ़ाया है।सदस्य मानवता के सभी सदस्य प्रिंस वर्मा,अभिषेक ठाकुर,मनोज मिश्रा,अभिषेक शर्मा,राजा पाण्डेय और उनकी टीम रोजाना सवेरे 6 बजे से हमर पेड़ हमर जिम्मेदारी पोस्टर कील मुक्त अभियान के तहत जगह-जगह पेड़ों से अवैध बैनर-पोस्टर हटाकर पेड़ों को राहत दिला रहे हैं।

ये युवा पेड़ों पर पेंट करने और विज्ञापन लगाने जैसी गतिविधियों को भी पूरी तरह बंद करने की अपील कर रहे हैं।संस्था का उद्देश्य न केवल पेड़ों को बचाना है बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति जागरूक करना भी है। टीम का कहना है कि अगर सभी नागरिक जागरूक हो जाएं और अपनी जिम्मेदारी समझें तो शहर की हरियाली को सुरक्षित रखा जा सकता है। आने वाले समय में यह अभियान और भी बड़े स्तर पर चलाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles