Site icon Grand Gumber News

हमर लैब में भरा सीवर का गंदा पानी,गन्दगी के बीच हो रही मरीजों की जांचअस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से संवेदनशील लैब में बदबू और गंदगी

बिलासपुर जिला अस्पताल की हमर लैब में सीवर का गंदा पानी भर गया, जिससे लैब परिसर में बदबू फैल गई। यह वही जगह है जहां रोजाना सैकड़ों मरीजों के सैंपल जांचे जाते हैं। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी गड़बड़ी के बावजूद अस्पताल प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। सफाई कर्मचारियों ने जब हालात देखे तब जाकर मामला सामने आया।

जानकारी मिली कि सीवर ब्लॉकेज के कारण गंदा पानी गलियारों तक पहुंच गया था। इससे लैब में रखे उपकरणों और फर्नीचर को नुकसान हुआ और कई जांचें रद्द करनी पड़ीं। मरीजों को रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ को अगले दिन आने को कहा गया।अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जानकारी मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।

Exit mobile version