Site icon Grand Gumber News

हमीदा सिद्दीकी को मिली बड़ी जिम्मेदारी,,अल्पसंख्यक विभाग के विधि प्रकोष्ठ की प्रभारी नियुक्त

वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व एडवोकेट जनरल हमीदा सिद्दीकी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के विधि प्रकोष्ठ का छत्तीसगढ़ प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने की है।हमीदा सिद्दीकी बिलासपुर हाईकोर्ट में वर्षों से सक्रिय हैं और कानून के क्षेत्र में उनके अनुभव को काफी सम्मानजनक माना जाता है। वे रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है।उनकी इस नियुक्ति को पार्टी के भीतर एक सशक्त और सार्थक कदम माना जा रहा है।कार्यकर्ताओं में इस खबर को लेकर उत्साह का माहौल है और लगातार उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि हमीदा सिद्दीकी के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव का लाभ संगठन और आमजन दोनों को मिलेगा।

Exit mobile version