Site icon Grand Gumber News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में एक दिन पहले हर तरफ निकाली गई तिरंगा रैली।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में एक दिन पहले हर तरफ तिरंगा रैली निकाली गयी। इसी कड़ी में बिलासपुर में चार स्कूलो द्वारा मिलकर तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए वंदे मातरम का नारा लगाते हुए शामिल हुए। यह रैली अंबेडकर चौक से शुरू होकर अग्रसेन चौक होते हुए वापस अंबेडकर चौक में समाप्त हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन करते हुए शिक्षक और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जमकर उत्साह के साथ मिलजुल कर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए जश्न मनाया। छात्र-छात्राओं ने भारत के तिरंगे झंडे के सम्मान में सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा सहित भावपूर्ण देश भक्ति गीतों से समां बांध दिया। अपनी राष्ट्रीय ध्वज को सदा विजय विश्व बनाने कि अपील के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया।

Exit mobile version