Site icon Grand Gumber News

हल्का पटवारी व सहयोगी पर गंभीर आरोप, रुपये की मांग का आरोप ,हुई शिकायत की जा रही है जांच…

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पकरिया के वरिष्ठ नागरिक ने हल्का पटवारी और उनके सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला दण्डाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थी का कहना है कि उनकी और उनकी पत्नी की भूमि के नाम राजस्व रिकॉर्ड में गलत दर्ज हैं। नाम सुधार और नक्शा बटांकन के लिए वे लंबे समय से आवेदन कर रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।मीडिया के सामने प्रार्थी ने यह भी खुलासा किया कि हल्का पटवारी और उनके सहयोगी ने उनसे ₹10,000 की मांग की। उनका आरोप है कि इस अवैध मांग के बिना उनके काम को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा।उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि स्थगन आदेश के बावजूद पटवारी ने अनावेदक पक्ष के लोगों के साथ मिलकर मनमाने तरीके से पंचनामा तैयार किया, जिसमें ग्राम के सरपंच, पंच और गणमान्य नागरिकों को बुलाया तक नहीं गया।इसके अलावा, पटवारी पर यह भी आरोप है कि उन्होंने राहौद के फोकटपारा में सकरी गली में निजी कार्यालय बना रखा है, जिसकी चाबी और रिकार्ड देखने का अधिकार सौंपा है।प्रार्थी ने जिला दण्डाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर हल्का पटवारी और उनके सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Exit mobile version