Site icon Grand Gumber News

हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने जताया विरोध बढ़ती बिजली दरों और हाफ योजना बंद होने के खिलाफ युवा कांग्रेस सक्रिय

प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों, अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बिल्हा विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में बोदरी नगर पालिका क्षेत्र के चकरभाठा में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।इस अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम के दौरान अज्जू यादव ने लगभग 30 समर्थकों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया,

जिन्हें ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, लक्ष्मीनाथ साहू, राजेंद्र शुक्ला और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू किशन यादव ने स्वागत किया।उपस्थित नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से दो वर्षों में चार बार बिजली दरें बढ़ाई गई हैं, स्मार्ट मीटर जबरन लगाए जा रहे हैं और बिजली बिल हाफ योजना समाप्त कर दी गई है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेताओं ने लोगों को बिजली दरों के विरोध में आगे आने का आह्वान किया।

Exit mobile version