Site icon Grand Gumber News

हाईकोर्ट : डीजीसीए केंद्र सरकार के निर्देशन के हिसाब से डीवीओआर नेवीगेशन सिस्टम इंस्टाल क्यों नहीं हुआ? नाइट लैंडिंग की सुविधा अटकी।

हवाई सेवा मामले में हाईकोर्ट ने पूछा है कि डीजीसीए केंद्र सरकार के निर्देशन के हिसाब से डीवीओआर नेवीगेशन सिस्टम क्यों नहीं इंस्टॉल किया जा रहा। इस मामले में शासन को जवाब देने दो दिन का समय दिया गया है। शुक्रवार को मामले में फिर सुनवाई होगी। बिलासा देवी एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग के मामले में बुधवार को सुनवाई में यह बात सामने आई है। नाइट लैंडिंग का काम केंद्र और राज्य के बीच साल भर से अटका हुआ है। दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार सैटेलाइट पर आधारित तकनीक का उपयोग करना चाहती है। और इसके लिए केंद्र सरकार के पास आवेदन किया गया है। तो केंद्र और डीजीसीए डीवीओआर तकनीकी की पक्षधर है। नियम कानून के मुताबिक जब तक डीजीसीए इस तकनीकी के उपयोग की मंजूरी नहीं देगा। तब तक बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग का काम आगे नहीं बढ़ेगा।

Exit mobile version