Site icon Grand Gumber News

हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई तीर्थयात्रियों की बस, ड्राइवर की मौत

रायपुर रोड में शनिवार की देर रात उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब तीर्थ यात्रा से आ रही बस अंधेरे सड़क पर खड़ी ट्रेलर से टकरा गई।जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। जवानों ने घायलों को सरगांव और बिल्हा के अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है। पुलिस अब घटना के कारणों की जांच कर रही है।एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि रायपुर जिले के अलग-अलग गांव से दो बसों में तीर्थ यात्री बिहार के गया गए थे।

वहां पर पितृ पक्ष पर किए जाने वाली पूजा के बाद तीर्थ यात्री अपने घर लौट रहे थे। दूसरी बस का ड्राइवर हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाया। तेज रफ्तार बस सीधे ट्रेलर के पीछे जा टकराई।घायल यात्रियों को इलाज के लिए बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र और गम्भीर यात्रियों को सिम्स भेजा गया। वहीं सामान्य यात्रियों को दूसरी बस से रायपुर भेजा गया।वहीं कई यात्रियों ने खुद के वाहन मंगा लिए।इधर पुलिस ने ड्राइवर के शव को कब्जे में ले लिया है।

उसके स्वजनो को हादसे की सूचना दी गई है। बहरहाल रविवार की सुबह स्वजन हिर्री पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया है।फिलहाल रायपुर रोड में सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी ट्रेलर या हाइवा से इस तरह टकरा कर कोई पहला हादसा नही हुआ है।इससे पहले भी ऐसे ही सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रेलर और हाइवा से चार पहिया,,दो पहिया सहित अन्य वाहन चालक टकरा कर मौत को गले लगा चुके हैं।बावजूद इसके पुलिस और प्रशासन इसपर गम्भीर नही है। रात के अंधेरे में सड़क किनारे भारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।

Exit mobile version