Site icon Grand Gumber News

हाईवे पर पुलिस का प्रहार ,सकरी थाना की कार्रवाई में 11 संदिग्ध धराए…

बिलासपुर :- बिलासपुर हाईवे क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद थाना सकरी पुलिस ने शुक्रवार रात विशेष अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान 05 महिलाएँ और 02 पुरुष संदेहास्पद हालात में पकड़े गए। पुलिस ने इन्हें प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।साथ ही अन्य 04 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 128 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा दर्ज किया गया है। सभी से पूछताछ जारी है।पुलिस ने साफ किया कि हाईवे पर अनैतिक गतिविधियों और संदिग्ध हलचलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।

Exit mobile version