Site icon Grand Gumber News

हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पहुंचे जिला कोर्ट किया निरीक्षण ,मुख्य न्यायाधीश से रखी गई मांग ,बढ़ाए जाए फास्ट ट्रैककोर्ट…

बिलासपुर– औचक निरीक्षण मे जिला कोर्ट पहुंचे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेशचंद्र सिन्हा ने परिसर का भ्रमण कर अवलोकन किया. उन्होंने एक साल पूर्व ऐसे ही औचक निरीक्षण मे पायी खामियों और सुविधाओं मे कमी दूर करने के निर्देश दिए थे. इस दौरान न्यायायिक अधिकारी कलेक्टर एसएसपी निगम आयुक्त और पीडब्लूड़ी के अधिकारी उनके साथ रहे. तक़रीबन सभी कोर्ट रूम के भीतर जाकर सीजे ने वहाँ मौजूद न्यायाधीश और कार्यरत स्टॉफ से बात किया. वे सभी से बड़ी आत्मीयता से मिले. उनसे कामकाज और मिलने वाली सुविधाओ के बारे मे जानकारी ली. जिला एवं सत्र न्यायालय के पुराने भवन का उन्होंने पूरा फेरा लगाया. कारीडोर मे एक स्थान पर अचानक एक फरियादि मुख्य न्यायधीश को पुकारते हुए कहने लगा उसे हाईकोर्ट जाने से रोक रहे. सुनकर सभी ठिठक गए इससे पहले की अधिकारी उस गरीब फरियादी को पकड़ कर सीजे से दूर करते मुख्य न्यायाधीपति ने खुद से कागज लेकर उसका अवलोकन किया. पूछने पर बताया की वो रायगढ़ से आया है और लापता पत्नी और बेटी के मामले मे न्याय चाहता है. सुनकर सीजे ने तत्काल विधिक प्राधिकरण के सचिव से सम्पर्क करने कहा और इसके बाद वे आगे बढ़ गए.जिला अधिवक्ता संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से निवेदन किया है की फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट की संख्या बढ़ायी जाये. अभी केवल एक कोर्ट लगने से प्रकरणों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलने मे परेशानी हो रही है.निरीक्षण मे सभी व्यवस्थाओ पर सीजे ने संतोष व्यक्त किया खास कर जिला कोर्ट के नये और पुराने भवनो के रख रखाव मे बरती जा रही सजगता पर उनका ध्यान गया.

Exit mobile version