
श्रीकृष्ण शिक्षा और सेवा संस्थान, बिलासपुर द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उत्सव वाटिका के वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेट्रो रेल, नयी दिल्ली के अभियंता देशकुमार साहू ने किया। हिंदी दिवस पर बोलते हुए केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के सेवानिवृत्त ‘एसोशिएट प्रोफेसर डॉ० राम निवास साहू ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि” हिंदी आज भी भारतीय जनों के हृदय की वाणी है।

जब तक इसे हृदय से स्वीकार नहीं किया जाएगा यह सरकारी अनुदान की वैशाखी पर चलती रहेगी आज हिंदी 193 देशों में अध्ययन, शोध व राजनय की भाषा है जिसका श्रेय वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। श्रीकृष्ण शिक्षा और सेवा संस्थान के अध्यक्ष अधिवक्ता गोपाल कृष्ण साहू ने संस्थान के समाजोपयोगी उद्देश्यों की जानकारी दी। इस बीच योगाचार्य डॉ० योग ज्योति साहू को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। योग को समर्पित डॉ ज्योति साहू ने बताया कि “नशाग्रस्त देश को योग से ही स्वस्थ व संपन्न बनाया जा सकता है।अपने अध्यक्षीय भाषण में देश कुमार साहू ने छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने दिल्ली मेट्रो के सफल अभियान में परिश्रम किया है। छत्तीसगढ़ी भाषा भी यहाँ की एकता, स्वतंत्रता व समानता का प्रतीक है जिसे उन्नत किया जाना चाहिए।




