Site icon Grand Gumber News

हिंदू नववर्ष पर 9 अप्रैल को बिलासपुर में भव्य शोभा यात्रा निकालने की योजना के संदर्भ में आज अंतिम बैठक तिलक नगर स्थित राम मंदिर में की गई।

हिंदू नव वर्ष पर आगामी 9 अप्रैल को बिलासपुर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी पिछले काफी समय से की जा रही है। विक्रम संवत प्रतिपदा पर पुलिस ग्राउंड से लेकर तिलक नगर हनुमान मंदिर तक निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर अंतिम बैठक शुक्रवार को तिलक नगर स्थित राम मंदिर में आयोजित की गई, जहां सभी के बीच कार्य विभाजन हुआ। इस विशेष अवसर पर शहर को सजाने की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को दी गई है। पिछले 9 वर्षों से हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति द्वारा नव वर्ष पर पुलिस ग्राउंड से झांकियो के साथ यह शोभायात्रा निकलती है जो शहर भ्रमण कर शाम को तिलक नगर हनुमान मंदिर पहुंचती। यहां प्रभु की आरती की जाती है।

इस वर्ष इस आयोजन के साथ अरपा मैया की आरती की भी योजना है। शोभायात्रा को भव्यता देने के पर यहां विचारों का आदान-प्रदान किया गया। विशेष बात यह है कि आयोजन समिति में कोई पदाधिकारी नहीं है, सभी धर्म प्रेमी इसमें कार्यकर्ता के रूप में शामिल हो रहे हैं, तो वही हिंदू नव वर्ष के बाद 17 अप्रैल को रामनवमी और उसके बाद हनुमान जयंती मनाने पर भी यहां चर्चा हुई। बताया जा रहा है की शोभा यात्रा में बग्घी और घोड़े के साथ कर्मा, पंथी, भजन मंडली, मानस मंडली, बैंड बंद भी होंगे.

Exit mobile version