Site icon Grand Gumber News

हिट वेव का कहर जारी : शुक्रवार की सुबह शनिचरी रपटा के पास ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के चलते ब्लास्ट।

बिलासपुर में हिट वेव का कहर जारी हैं, भीषण गर्मी और ओवर लोड से ट्रांसफर में आग लगने की घटना लगातार हो रही हैं, बढ़ती गर्मी में बिजली कटौती से लोग हलाकान हैं, ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो रहे हैं तो वही गर्मी, लोड से उसमें आग लग रहे हैं। शुक्रवार की सुबह शनिचरी रपटा के पास ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के चलते चिंगारी के रूप में सर्किट शुरू हुआ, देखते ही देखते इसने भयावह आग का रूप ले लिया, पटाखे की तरह इसमें विस्फोट से लोगो मे हड़कंप मच गया।

इसकी शिकायत बिजली विभाग में की गई, मौके पर दमकल पहुंचकर आग बुझाने घंटो प्रयास करते रहे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका है, और आसपास के लोगों व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। लेकिन प्रश्न अभी भी वही है भीषण गर्मी के चलते घरों में एसी कूलर चल रहा है जिससे ओवरलोड के चलते बिजली के तार जलकर टूट रहे हैं, जिसके चलते घंटो बिजली गुल से लोग परेशान हो रहे हैं। शनिचरी ट्रांसफार्मर में लगी आग बिजली विभाग के लिए एक चेतावनी है, अच्छी बात रही कि इसमें कोई जनधन की हानि नहीं हुई।

Exit mobile version