Site icon Grand Gumber News

हितग्राहियों के सपनों को मिली नई उड़ान

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से दिव्यांगजनों की जिंदगी में नई उम्मीद की किरण जगमगाई है। उन्होंने धरमदास डहरिया, अशोक सिन्हा, नागेश कुंभकार, छबिलाल साहू, तुलस कुमार, कमलू साहू, राकेश कुमार, और मुकेश कबीरधाम जिले के आठ हितग्राहियों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल देकर उनके जीवन में खुशियां बिखेर दी हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी हितग्राही को बधाई और शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन और हेलमेट का उपयोग करने की सलाह भी दी। सभी ने उपमुख्यमंत्री के इस कदम का आभार जताया।

Exit mobile version