Site icon Grand Gumber News

हिर्री में गौ हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार धौराभाठा निवासी विदेश मेहर पुलिस के शिकंजे में

हिर्री पुलिस ने गौ हत्या के आरोप में विदेश मेहर, निवासी धौराभाठा को गिरफ्तार किया है। मामले में मनोज निषाद और दिलेश्वर यादव ने भूलकहा मंदिर के पास आरोपी को बछड़े का मांस निकालते हुए देखा और पकड़ लिया।सूचना पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले किया। मनोज निषाद की रिपोर्ट पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

Exit mobile version