Site icon Grand Gumber News

हीटवेव में राहत की पहल: बिलासपुर में ट्रैफिक सिग्नलों पर लगेगी मिस्ट मशीन, जनप्रतिनिधियों ने की मांग

देखा जा रहा है कि प्रतिवर्ष बिलासपुर शहर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है गर्मी के दिनों में यहां का तापमान 45 से 46 डिग्री तक जा पहुंचता है। जिसकी वजह से दोपहर के वक्त जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को धूप से परेशान होना पड़ता है । इन समस्याओं को देखते हुए अब बिलासपुर के जनप्रतिनिधियों ने यहांवायुजनित कण पदार्थों में कमी लाने के लिए उच्च गति वाले जल धुंध स्प्रे सिस्टम वाले वाहनों की खरीदी के लिए नगर निगम आयुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा है लगभग 50 लाख रुपए की लागत से आने वाले इस जल धुंध स्प्रेस सिस्टम से शहर में गर्मी से राहत देने मैं सफलता मिलेगी

तो वहीं अगर इस व्यवस्था में काम नहीं हो सकता तो फिर सिगनलों में इस तरह की स्प्रे लगाए जाएंगे जिससे गर्मी के दिनों में जब लोग सिग्नल पर खड़े हो तो उन्हें इस मिस्ट मशीन के माध्यम से गर्मी से थोड़ी राहत दी जा सके रायपुर में इस योजना पर काम शुरू हो गया है और इसके लिए टेंडर भी जारी हो चुके हैं बिलासपुर के जनप्रतिनिधि भी इसी तरह की पहल करने की मांग कर रहे हैं जिससे बिलासपुर वीडियो को भी इस योजना से जोड़ा जा सके और इस तपिश भरी गर्मी से राहत दिलाई जा सके।

Exit mobile version